Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsSuccessful Industrial Visit Wheels in Motion 4 0 at Karim City College
व्हील्स इन मोशन: दो दिवसीय इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन

व्हील्स इन मोशन: दो दिवसीय इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन

संक्षेप:

करीम सिटी कॉलेज के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने 'व्हील्स इन मोशन 4.0' नामक दो दिवसीय औद्योगिक यात्रा का आयोजन किया। छात्रों ने ऑटो प्रोफाइल्स लिमिटेड का दौरा किया, जहां उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया और प्रबंधन के सिद्धांतों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। इस यात्रा ने छात्रों को उद्योग के वास्तविक कार्य वातावरण का अनुभव करने का अवसर दिया।

Nov 19, 2025 03:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

करीम सिटी कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ने छात्र –छात्राओं के लिए दो दिवसीय इंडस्ट्रियल विजिट "व्हील्स इन मोशन 4.O लर्निंग बियोंड द क्लासरूम "इंडस्ट्रियल विजिट का सफल आयोजन किया गया। छात्रों ने गम्हरिया स्थित ऑटो प्रोफाइल्स लिमिटेड का भ्रमण किया जो टाटा मोटर्स की प्रमुख एंसिलियरी है । कुल 50 छात्रों ने 2 दिनों में उत्पादन प्रक्रिया, सप्लाई चेन, ऑपरेशंस मैनेजमेंट, प्रोडक्शन सिस्टम का व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया।इस दौरान कंपनी के प्लांट हेड एस.एस सिंघा ,सेफ्टी हेड सुब्रतो बोस, अभय कुमार डिविजनल मैनेजर मौजूद रहे जो छात्रों सप्लाई चेन मैनेजमेंट, डिस्ट्रीब्यूशन,और मैनेजमेंट की बारीकियों के बारे में बताया ।छात्र

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उद्योग के वास्तविक कार्य वातावरण , प्रबंधन प्रथाओं और टीमवर्क का अनुभव , जो उनके प्लेसमेंट और करियर चयन में सहायक सिद्ध होगा।इस दौरान कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक बी.एन त्रिपाठी और विभागाध्यक्ष डॉ आफताब आलम ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और बताया कि इस तरह का भ्रमण छात्रों के व्यावसायिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।विभाग के सभी शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।इस विजिट ने छात्रों को उद्योग जगत से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान किया जिससे उनकी तकनीकी समझ ,प्रबंधन दृष्टिकोण व्यावहारिक अनुभव में वृद्धि हुई।