बारीडीह विजय गार्डन में दो दिवसीय समर कैंप

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ। यह कैंप नशामुक्ति पर आधारित था, जिसमें बच्चों ने मेडिटेशन, वर्कशॉप, ड्रामा और खेलों में भाग लिया। समापन समारोह में डॉ. संगीता तिवारी ने बच्चों को प्राइज देकर उत्साहित किया। 31 मई को जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।

बारीडीह विजय गार्डन में दो दिवसीय समर कैंप

जमशेदपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से विजय गार्डन, बरेली शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का सफल समापन हुआ। इस वर्ष का समर कैंप विशेष रूप से डी-एडिक्शन अर्थात नशामुक्ति विषय पर आधारित रहा। समर कैंप के दौरान बच्चों ने मेडिटेशन, नशामुक्ति वर्कशॉप, नशामुक्ति स्क्रिप्ट एवं ड्रामा, स्केचिंग, गेम्स और जुंबा जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर जागरूकता के साथ भरपूर आनंद भी लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. संगीता तिवारी ने बच्चों को प्राइज वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रेरणादायक आशीर्वचन दिए। इस अवसर पर पार्वती बहन एवं उर्वी बहन ने अपने सहयोग एवं सेवा भावना द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

साथ ही नशामुक्ति अभियान के उपलक्ष्य में 31 मई, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सुबह 8 बजे से 8:30 बजे तक विजय गार्डन में जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।