नेचुरल स्माइल फाउंडेशन ने 80 बच्चों को सम्मानित किया
जमशेदपुर में नेचुरल स्माइल फाउंडेशन के दो दिवसीय समर कैंप 2026 का सफल समापन हुआ। 80 बच्चों ने भाग लिया और चिल्ड्रन्स पार्क में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कार दिए गए और सभी को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए। फाउंडेशन का उद्देश्य वंचित बच्चों को अवसर प्रदान करना है।
जमशेदपुर। नेचुरल स्माइल फाउंडेशन के दो दिवसीय समर कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। मानगो, किटाडीह, नीलडीह, धातकीडीह, परसूडीह समेत विभिन्न क्षेत्रों से 80 बच्चों ने भाग लिया। दूसरे दिन बच्चों को चिल्ड्रन्स पार्क ले जाया गया, जहाँ खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। क्विज, फन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।फाउंडेशन के फाउंडर राज गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य वंचित बच्चों को सीखने एवं आगे बढ़ने के अवसर देना है। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार, सौरव, मिथलेश, अरविंद, संजीव, ममता, नीलम, उमा, श्रुति, जे.पी. निराला सहित सभी स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


