मिर्जाडीह की 50 महिलाओं को मिला निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

पटमदा के मिर्जाडीह गांव में 60 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम में 50 महिलाओं को प्रमाण पत्र मिले। एसटीपी के एचआर प्रणाब बूटे ने महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि यह समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। महिलाएं अपने कौशल से स्वरोजगार प्राप्त करेंगी।

मिर्जाडीह की 50 महिलाओं को मिला निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र

पटमदा: बोड़ाम प्रखंड के मिर्जाडीह गांव में महिलाओं के आत्मनिर्भरता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसटीपी बर्जर ग्रुप द्वारा आयोजित 60 दिवसीय निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 50 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किया गया। सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित एसटीपी के एचआर प्रणाब बूटे ने अपने हाथों से सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाना समाज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं अपने कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करेंगी तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में योगदान देंगी।

कार्यक्रम में सुभाशीष भट्टाचार्य भी उपस्थित रहे। वहीं सभा को सफल बनाने में शभा, रानीला, समिता एवं नीलमनी सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।