मंत्रोच्चार, हवन और दीक्षा संस्कार के साथ भुइयांडीह में गायत्री महायज्ञ का समापन

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर के भुईयांडीह मैदान में चार दिवसीय नव कुंडीय महायज्ञ का आयोजन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। महायज्ञ में विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आहुतियां अर्पित की गईं। कार्यक्रम में कई राजनीतिक नेता भी उपस्थित रहे।

मंत्रोच्चार, हवन और दीक्षा संस्कार के साथ भुइयांडीह में गायत्री महायज्ञ का समापन

जमशेदपुर के भुईयांडीह मैदान में आयोजित चार दिवसीय नव कुंडीय महायज्ञ आज सभी वैदिक मंत्र और संस्कारों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं, खास तौर से महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। महायज्ञ में विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ आहुतियां अर्पित की गईं।कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए इस प्रकार के आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया।अंतिम दिन के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता दुलाल भुइयां एवं आजसू पार्टी के नेता चंद्रगुप्त सिंह सहित अनेक राजनीतिज्ञों ने भी हिस्सा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।