विद्यार्थियों ने किया अखिल भारतीय गीता श्लोक पाठ
जमशेदपुर में साईं परिवार के तत्वावधान में श्री साईंनाथ देवस्थानम में अखिल भारतीय गीता श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 5 से 13 वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया और गीता के श्लोकों का उच्चारण किया। मुख्य अतिथि पूर्वी घोष ने इसे सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण बताया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए गए।
जमशेदपुर।साईं परिवार जमशेदपुर के तत्वावधान में श्री साईंनाथ देवस्थानम, घोड़ाबांधा (टेल्को) में अखिल भारतीय गीता श्लोक प्रतियोगिता का भव्य, गरिमामय एवं अनुशासित आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में श्रीमद्भगवद्गीता के शाश्वत संदेशों के प्रति रुचि जागृत करना तथा भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन दर्शन का प्रचार-प्रसार करना रहा।इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों से 5 से 13 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का शुद्ध उच्चारण, भावपूर्ण प्रस्तुति एवं आत्मविश्वास के साथ पाठ किया, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार का वातावरण आध्यात्मिकता एवं संस्कारों से ओत-प्रोत रहा।कार्यक्रम
की मुख्य अतिथि समाज सेविका पूर्वी घोष ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मानव जीवन के लिए एक महान मार्गदर्शक ग्रंथ है, जो कर्म, कर्तव्य और आत्मविकास की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।गीता परिवार से आए निर्णायक मंडल के सदस्य रेणु बाला मिश्रा एवं वेंकट राम शर्मा ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन शुद्धता, भावाभिव्यक्ति एवं स्मरण क्षमता के आधार पर किया।समापन समारोह में विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पूर्वी घोष, साकेत कुमार एवं सुनील सिन्हा के कर-कमलों से स्वर्गीय उमेश्वर प्रसाद सिन्हा एवं स्वर्गीय सकल देव नारायण मेमोरियल रिवॉर्ड के अंतर्गत नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



