मानगो में शौचालय जीर्णोद्धार में घटिया काम

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में मानगो वर्कर्स कॉलेज के पास सामुदायिक शौचालय के जीर्णोद्धार कार्य में घटिया निर्माण का मामला उजागर हुआ है। विधायक निधि से हो रहे इस कार्य में नॉन-ब्रांडेड टाइल्स का उपयोग किया गया। भाजपा नेता विकास सिंह ने आरोप लगाया कि बिना प्लास्टर हटाए ही काम किया जा रहा था। मामला अधिकारियों तक पहुंचने पर कार्य रोक दिया गया है।

मानगो में शौचालय जीर्णोद्धार में घटिया काम

जमशेदपुर। मानगो वर्कर्स कॉलेज के पास स्थित सामुदायिक शौचालय के जीर्णोद्धार कार्य में घटिया निर्माण का मामला सामने आया है। विधायक निधि से हो रहे इस कार्य में नॉन-ब्रांडेड टाइल्स लगाए जाने की शिकायत पर संवेदक ने रातों-रात टाइल्स उखड़वा दिए। भाजपा नेता विकास सिंह ने आरोप लगाया कि बिना प्लास्टर हटाए ही कार्य किया जा रहा था। मामले की शिकायत अधिकारियों तक पहुंचने के बाद काम बंद कर दिया गया है। करीब एक महीने से शौचालय बंद पड़ा है, जबकि जिला ओडीएफ घोषित है। विकास सिंह ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।