भोपाल से लौटने पर दिघी भूला प्लस टू हाई स्कूल के छऊ कलाकारों का हुआ भव्य स्वागत

भोपाल से लौटने पर दिघी भूला प्लस टू हाई स्कूल के छऊ कलाकारों का हुआ भव्य स्वागत

संक्षेप:

पटमदा के दिघी भूला प्लस टू हाई स्कूल के छात्रों ने भोपाल में आयोजित बाल रंग महोत्सव में मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। टीम का स्वागत विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू और अन्य द्वारा किया गया। छात्रों को 1 लाख 11 हजार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Dec 09, 2025 11:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

पटमदा: भोपाल में आयोजित बाल रंग महोत्सव के दौरान मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रीय स्तर पर चमके बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत दिघी भूला प्लस टू हाई स्कूल के छात्रों की टीम मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे पटमदा लौटी। सूचना पाकर पहुंचे पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, समाजसेवी विश्वनाथ महतो, असित काडुआर एवं दीपंकर महतो आदि के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक कृष्णपद हांसदा व निवारण महतो, स्थानीय कलाकार लक्ष्मी चरण सहिस, श्रीचरण सहिस एवं संतोष महतो भी भोपाल से लौटे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टीम में शामिल छात्रों में भक्तरंजन महतो, विकास माहली, प्रशांत कड़ा मुदी, विष्णु सहिस, समीर महतो, गौरांग सहिस, पूर्ण सहिस, जितेन कर्मकार, कर्ण महतो, विशाल गोराई, विकास महतो, सदानंद महतो, प्रशांत महतो, आलोक सहिस और सुदीप कुमार महतो ने झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए महोत्सव में भाग लिया था और शुक्रवार को मानभूम छऊ नृत्य प्रस्तुत करते हुए देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। आयोजक की ओर से छात्रों को 1 लाख 11 हजार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इधर विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में भी अभूतपूर्व स्वागत किया गया।