
बोड़ाम बीडीओ और थाना प्रभारी ने छात्रों को दी बधाई
फोटो है पटमदा। बोड़ाम के दिघी भूला प्लस टू हाईस्कूल के छात्रों ने छऊ
पटमदा। बोड़ाम के दिघी भूला प्लस टू हाईस्कूल के छात्रों ने छऊ नृत्य में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 दिसंबर को भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय बाल रंग महोत्सव में भाग लिया था। पूरे भारत में पहला स्थान प्राप्त करने के बाद मंगलवार को लौटने पर विद्यालय में अभूतपूर्व स्वागत किया गया था। बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो और थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने भी विद्यालय पहुंचकर सभी 15 छात्रों भक्तरंजन महतो, विकास माहली, प्रशांत कोड़ा मुदी, विष्णु सहिस, समीर महतो, गौरांग सहिस, पूर्ण सहिस, जितेन कर्मकार, कर्ण महतो, विशाल गोराई, विकास महतो, सदानंद महतो, प्रशांत महतो आलोक सहिस और सुदीप कुमार महतो से मिलकर परिचय प्राप्त कर बधाई दी।
बीडीओ ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारे प्रखंड के विद्यालय के छात्रों ने क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। अपने झारखंड राज्य की पारंपरिक विरासत का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मानभूम छऊ नृत्य में अभिव्यक्ति, ताल-लय, वेष-भूषा, नृत्यशैली की अद्भुत कला की बदौलत हमें गौरवान्वित किया है। उन्होंने छऊ नृत्य टीम को आईपीएल जैसे बड़े मंच के उद्घाटन समारोह में मंच प्रदान कराने का भरोसा दिलाया। मौके पर प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार, शिक्षक निवारण महतो, कृष्णपद हांसदा, रजनीकांत सिंह , रेवती मोहन गोप, गणेश गोराई, संजीव कुमार, चित्रा महांती, डॉ. अरुणा कुमारी व कल्याणी कुमारी आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




