एमजीएम : नर्सिंग छात्राओं को सालभर बाद भी नहीं मिला नया छात्रावास

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

एमजीएम अस्पताल के जीएनएम स्कूल ऑफ नर्सिंग के छात्रावास को खाली कराने की मांग एक साल से की जा रही है। सुरक्षा कारणों से छात्राओं को नया छात्रावास नहीं मिला है। प्राचार्य ने कहा कि वे एक बार फिर कॉलेज को पत्र लिखेंगी ताकि छात्राओं को वहां शिफ्ट किया जा सके।

एमजीएम : नर्सिंग छात्राओं को सालभर बाद भी नहीं मिला नया छात्रावास

एमजीएम अस्पताल के साकची परिसर में चल रहे जीएनएम स्कूल ऑफ नर्सिंग के छात्रावास को खाली करने की मांग एक साल से की जा रही है, लेकिन छात्राओं को अभी तक कोई वैकल्पिक छात्रावास उपलब्ध नहीं कराया गया है। नए अस्पताल भवन के निर्माण के दौरान सुरक्षा कारणों से निर्माण कंपनी ने छात्रावास खाली करने को कहा था। पुराने भवन को तोड़ने के कारण कंपन हो रहा है और सैकड़ों मजदूर काम कर रहे हैं। कंपनी ने प्रधानाध्यापक को लिखित रूप में सूचित किया कि छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर नर्सिंग स्कूल और छात्रावास को तत्काल शिफ्ट कर दिया जाए। तत्कालीन प्राचार्य और अधीक्षक ने अतिरिक्त भवन न होने का हवाला देते हुए कुछ दिनों में शिफ्ट करने का आश्वासन दिया था, लेकिन करीब एक साल बीत जाने के बाद भी छात्राओं को न तो नया छात्रावास दिया गया और न ही स्कूल को शिफ्ट किया गया।----मैंने

इसके लिए पिछले दिनों भी कॉलेज को एक पत्र भेजी थी। एक बार फिर से पत्र दूंगी, ताकि छात्राओं को वहां शिफ्ट किया जा सके।- हर्षित विजया डांगा, प्रभारी प्राचार्य, जीएनएम स्कूल ऑफ नर्सिंग, एमजीएमएमसीएच

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।