विद्यार्थियों ने गर्मी में पक्षियों के लिए की दाना-पानी की व्यवस्था, बांटा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई-1 के बी.एड. शिक्षार्थियों डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा की राष्ट्री

विद्यार्थियों ने गर्मी में पक्षियों के लिए की दाना-पानी की व्यवस्था, बांटा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई-1 के बी.एड. शिक्षार्थियों ने ग्रीष्मावकाश के दौरान पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी अलख जगाई है। विद्यार्थियों ने अपने-अपने गाँव, घर, आंगन, छत और बालकनी में जहाँ भी संभव हुआ, वहाँ पौधारोपण कर समाज को प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया। इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षार्थियों ने पक्षियों के लिए दाना एवं पानी की व्यवस्था की, जो जीव-जंतुओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता और करुणा को दर्शाता है।इस अभियान के अगले चरण में 'मिशन लाइफ 2026' के अंतर्गत एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा उसके स्थान पर जूट एवं कपड़े के थैलों के प्रयोग को बढ़ावा देने का प्रभावी संदेश पहुँचाया।

विद्यार्थियों ने न केवल स्वयं इसे अपनाया, बल्कि अपने परिवार एवं समुदाय के लोगों को भी पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस पूरे अभियान की रूपरेखा और सफल समन्वय एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम कुमारी द्वारा एन.एस.एस. युवा टीम के सक्रिय सहयोग से किया गया। इस सराहनीय पहल को सफल बनाने में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, सचिव श्रीमती श्री प्रियाधर्मराजन, सह-सचिव श्रीमती सुधा दिलीप तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सकारात्मक एवं प्रेरणादायी सहयोग प्राप्त हुआ, जिन्होंने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।