एमआरपी के प्रति जागरूक करने को लक्ष्मीनगर में ग्राहक पंचायत ने आयोजित की विद्यार्थी गोष्ठी
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से लक्ष्मीनगर के कोशिश पुस्तकालय में एक विद्यार्थी गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमआरपी और नागरिक बोध पर चर्चा की गई। बच्चों को राष्ट्र सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुस्तकें भी बांटी गईं।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से लक्ष्मीनगर के कोशिश पुस्तकालय में रविवार को एक विद्यार्थी गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राहक गीत एवं संगठन मंत्र से हुआ।
कार्यक्रम का परिचय
कार्यक्रम में प्रान्त उपाध्यक्ष एंजिल उपाध्याय की ओर से संगठन और कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया गया। उपासना सिन्हा ने सरल शब्दों में एमआरपी अर्थात अधिकतम खुदरा मूल्य के विषय में जानकारी दी और एमआरपी को तय करने के मानक पर बात की।
राष्ट्रीय स्तर पर अभियान
उन्होंने राष्ट्र स्तर पर एमआरपी निर्धारण हेतु चल रहे अभियान पर चर्चा की। क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने बच्चों के बीच नागरिक बोध पर बात की। गत दिन के गैस और पेट्रोल की स्थिति का उदाहरण देकर बताया कि कैसे कोई संकट कृत्रिम रूप से भी बनाया जाता है तो हमारा दायित्व क्या होना चाहिए। राष्ट्र सेवा में भी थोड़ा सा समय देने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
विद्यार्थी क्लब की जानकारी
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के विद्यार्थी क्लब के विषय में भी जानकारी दी गई। धन्यवाद ज्ञापन अंशु कुमारी ने किया। इस मौके पर बच्चों के बीच कुछ पुस्तकें बांटी गई। इस कार्यक्रम में डॉ. अनिता शर्मा, पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख प्रीति सिंह के साथ साथ विभिन्न कक्षा के 35 बच्चे उपस्थित थे। इस गोष्ठी में अजीत, सनी, अमर, अभिषेक, इच्छा, संतोष, विक्की ने सक्रिय भूमिका निभाई।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


