एमआरपी के प्रति जागरूकता को लक्ष्मीनगर में गोष्ठी

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

फोटो-2 जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से लक्ष्मीनगर के कोशिश

एमआरपी के प्रति जागरूकता को लक्ष्मीनगर में गोष्ठी

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से लक्ष्मीनगर के कोशिश पुस्तकालय में रविवार को विद्यार्थी गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राहक गीत एवं संगठन मंत्र से हुआ। उपासना सिन्हा ने सरल शब्दों में एमआरपी अर्थात अधिकतम खुदरा मूल्य के विषय में जानकारी दी और एमआरपी तय करने के मानक पर‌ बात की। उन्होंने राष्ट्र स्तर पर एमआरपी निर्धारण के लिए चल रहे अभियान पर चर्चा की। क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने बच्चों के बीच नागरिक बोध पर बात की। गत दिन के गैस और पेट्रोल की किल्लत की स्थिति का उदाहरण देकर बताया कि कैसे कोई संकट कृत्रिम रूप से भी बनाया जाता है, तो हमारा दायित्व क्या होना चाहिए।

राष्ट्र सेवा में भी थोड़ा सा समय देने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। मौके पर विद्यार्थी क्लब के विषय में भी जानकारी दी गई। सबसे पहले प्रांत उपाध्यक्ष एंजिल उपाध्याय की ओर से संगठन और कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया। इस दौरान बच्चों के बीच कुछ पुस्तकें बांटी गई। धन्यवाद ज्ञापन अंशु कुमारी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अनिता शर्मा, पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख प्रीति सिंह के साथ साथ विभिन्न कक्षा के 35 बच्चे उपस्थित थे।‌ गोष्ठी में अजीत, सनी, अमर, अभिषेक, इच्छा, संतोष, विक्की ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।