ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआदिवासी दिवस पर वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देगा छात्र एकता

आदिवासी दिवस पर वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देगा छात्र एकता

आदिवासी छात्र एकता ने वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। विश्व आदिवासी दिवस पर युवाओं में नया नजरिया विकसित करने की पहल की गई है। गोपाल मैदान में गुरुवार की दोपहर तीन बजे से आदिवासी...

आदिवासी दिवस पर वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देगा छात्र एकता
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 08 Aug 2018 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

आदिवासी छात्र एकता ने वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। विश्व आदिवासी दिवस पर युवाओं में नया नजरिया विकसित करने की पहल की गई है। गोपाल मैदान में गुरुवार की दोपहर तीन बजे से आदिवासी हितों पर मंथन होगा।

युवा सोच को देंगे मूर्तरूप : आदिवासी छात्र एकता के प्रवक्ता हेमेंद्र हांसदा ने बताया कि रोजगार सृजन की युवा सोच को मूर्तरूप देने पर विचार होगा। वैज्ञानिक तरीके से आदिवासी दिवस के महत्व, इनकी स्थितियों को सुधारने में युवाओं की भूमिका और विश्व प्रतिनिधित्व के लिए आदिवासियों की प्रासंगिकता और एकता पर चर्चा होगी।

होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम : संस्था के दुर्गा चरण हेम्ब्रम ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में साहेबगंज के बिमल कुमार कोंका ईनांग गिदा, संताली नागपुरी गायक लुहुर लुहुर दंदम हिलाओ, पश्चिम बंगाल की आशा लता मुर्मू आम मा ढोंगा रे पेरा माई और ओडिशा के रैप गायक बॉबी सिंह मुंडा जदिए टिप टिप बरसा पानी की प्रस्तुति देंगे। जसाई मार्डी के नेतृत्व में युवा पीढ़ी के दुर्गा चरण हेम्ब्रम, स्वप्न सरदार, हेमेंद्र हांसदा, बुधराम बेसरा, राम हांसदा, विजय किस्कु, भीमसेन मुर्मू आदिवासी दिवस को यादगार बनाने में सक्रिय हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें