Jamshedpur News: एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा आयी करंट की चपेट में, अस्पताल मे इलाजरत

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में एलबीएसएम कॉलेज में एक छात्रा करंट लगने से घायल हो गई। इसकी पहचान रायगुनी बोयपाई के रूप में हुई है। बारिश के कारण कॉलेज परिसर में पानी जमा था। छात्र नेताओं ने विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की। यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा आयी करंट की चपेट में, अस्पताल मे इलाजरत
एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा आयी करंट की चपेट में, अस्पताल मे इलाजरत

Jamshedpur News: जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शनिवार को परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान सुंदरनगर के नानदूप निवासी रायगुनी बोयपाई के रूप में हुई है। वह मेजर पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने कॉलेज पहुंची थी। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।छात्रा के अनुसार, बारिश के कारण परिसर में जगह-जगह पानी जमा था। परीक्षा केंद्र का निर्धारित गेट बंद होने के कारण वह दूसरे रास्ते से जा रही थी। इसी दौरान पानी से गुजरते समय अचानक उसे तेज करंट लगा और वह जमीन पर गिर गई।

आसपास मौजूद लोगों और छात्रों ने उसे संभाला। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद छात्र नेताओं में आक्रोश है। उनका आरोप है कि कॉलेज परिसर में पहले भी करंट लगने की घटना हो चुकी है, लेकिन विद्युत व्यवस्था और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। छात्रों ने पूरे परिसर की विद्युत व्यवस्था की जांच, क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार से कॉलेज बंद कराने का आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा आयी करंट की चपेट में, अस्पताल मे इलाजरत