पटमदा में छठी कक्षा की छात्रा हुई बेहोश, सीएचसी अस्पताल में हुआ इलाज
पटमदा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा संतोषी सिंह प्रार्थना सभा के दौरान बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 घंटे बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ। छात्रा के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, और वह खाली पेट स्कूल गई थी।

पटमदा: पटमदा के लावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा संतोषी सिंह सुबह करीब सवा 7 बजे प्रार्थना सभा के दौरान बेहोश होकर गिर गई। उसे शिक्षकों द्वारा माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में करीब 3 घंटे बाद उसे होश आने एवं साढ़े 11 बजे तक स्थिति में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई। वह सिसदा गांव निवासी कुश सिंह की बेटी है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। बताते हैं कि बच्ची के माता - पिता दोनों ही दिहाड़ी मजदूर हैं और प्रतिदिन सुबह में घर से निकल जाते हैं और कुछ दिनों पहले से मॉर्निंग स्कूल होने की वजह से बिना कुछ खाए ही वह निकल जाती है।
खाली पेट होने की वजह से वह स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान बेहोश होकर गिर गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


