वंदे भारत और साउथ बिहार ट्रेन पर पत्थरबाजी
रविवार को टाटानगर की दो ट्रेनों पर ओडिशा और पश्चिम सिंहभूम में पत्थरबाजी हुई। यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन और दुर्ग-आरा साउथ बिहार...

टाटानगर की दो ट्रेनों पर रविवार को ओडिशा और कोल्हान के पश्चिम सिंहभूम स्थित स्टेशनों पर पत्थरबाजी हुई। ट्रेनों के यात्री जख्मी नहीं हुए, लेकिन कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन पर केंदपोसी और मालूका स्टेशन के बीच पत्थरबाजी हुई। वहीं, टाटानगर आने के दौरान दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच पर राजगंगपुर स्टेशन से खुलने के बाद पत्थरबाजी हुई। ट्रेनों पर पथराव की सूचना चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय पहुंच गई है, जबकि आरपीएफ ने शीशा क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज किया है। मालूम हो कि टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन पर अपडाउन में कई बार पत्थरबाजी हो चुकी है।
साउथ बिहार एक्सप्रेस पर भी पहले पथराव हुआ है। टाटानगर, आदित्यपुर, डांगुवापोसी व अन्य स्टेशनों की आरपीएफ ने ट्रेनों पर पत्थर फेंकने के मामले में कईयों को पकड़कर जेल भेजा है। दो दिन पूर्व टाटानगर में चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट पीएस कुट्टी ने बताया था कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगेंगे। आरपीएफ का मानना है कि नशेड़ी, जुआड़ी व परिवार से झगड़ा के बाद विक्षिप्त लोग ही पत्थरबाजी करते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


