जूनागढ़ तक चलेगी 21 से इस्पात एक्सप्रेस
Feb 17, 2026 02:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर: हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस अब 21 फरवरी से जूनागढ़ रोड स्टेशन तक चलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने यह आदेश दिया है। पहले यह ट्रेन राउरकेला तक चलती थी, लेकिन अब इसे टिटलागढ़ के बाद जूनागढ़ तक बढ़ा दिया गया है। इससे कोल्हान के यात्रियों को ओड़िशा जाने में आसानी होगी।

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 21 फरवरी से जूनागढ़ रोड स्टेशन तक जाएगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से मंगलवार को यह आदेश चक्रधरपुर मंडल में आया है। बताए जाता है कि इस्पात एक्सप्रेस पहले राउरकेला तक चलती थी। जिसे बढ़ाकर टिटलागढ़ तक किया गया था लेकिन अब परिचालन दूरी और बढ़ गई ताकि कोल्हान के यात्रियों को ओड़िशा से आवागमन में सहूलियत हो।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


