स्टील एक्सप्रेस के लेट का टूटा रिकार्ड
Mar 17, 2026 11:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में हावड़ा स्टील एक्सप्रेस लगातार डेढ़-दो महीने से लेट हो रही है। सोमवार को यह ट्रेन निर्धारित समय 9:15 बजे के बजाय रात 2 बजे पहुंची। यात्रियों में आक्रोश है। इसके अलावा, अन्य ट्रेनें भी तीन घंटे से अधिक लेट आ रही हैं।

जमशेदपुर। टाटानगर में हावड़ा स्टील एक्सप्रेस के समय में चलने का रिकार्ड था लेकिन डेढ़-दो महीने से लगातार लेट हो रही है। सोमवार रात 9.15 बजे के बदले स्टील एक्सप्रेस रात 2 बजे बाद टाटानगर पहुंची। इससे यात्रियों में आक्रोश है। बताया जाता है कि, हावड़ा से स्टील एक्सप्रेस कुछ मीनट लेट खुली थी लेकिन खड़गपुर के बाद स्टील ट्रेन लेट होने लगी। इधर, ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस और आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी तीन घंटे से ज्यादा लेट से टाटानगर आई। जबकि, गीतांजलि, कुर्ला, अहमदाबाद, जनशताब्दी और इस्पात एक्सप्रेस लगातार लेट से आती है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


