स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट शुरू, 250 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल
स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट का 75वां संस्करण शुक्रवार को गोलमुरी गोल्फ कोर्स में शुरू हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इसका उद्घाटन किया और अपने शानदार खेल से दर्शकों का ध्यान खींचा। 250 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न शहरों से इसमें भाग ले रहे हैं, जिससे प्रतियोगिता रोमांचक हो गई है।

स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट के 75वें संस्करण का शुभारंभ शुक्रवार को गोलमुरी गोल्फ कोर्स में हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गोल्फ प्रेमी अर्जुन मुंडा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने शानदार शॉट्स से उपस्थित गोल्फरों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। उद्घाटन समारोह में अर्जुन मुंडा ने आयोजकों की सराहना करते हुए टूर्नामेंट की समृद्ध परंपरा और उत्कृष्ट आयोजन क्षमता की प्रशंसा की। कार्यक्रम में जमशेदपुर गोल्फ के सचिव एवं टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी नीरज कुमार सिन्हा, जकैपसीपएल के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिजीत अविनाश ननोती, वरुण बजाज, टाटा स्टील के चीफ कॉर्पोरेट सर्विसेज बी. चंद्रशेखर तथा डीबीएमएस और एक्सएलआरआई एलुमनी कमेटी के ग्लोबल प्रेसिडेंट राणवीर सिन्हा उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट बेल्डीह और गोलमुरी के 18-होल गोल्फ कोर्स में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पटना, भुवनेश्वर, पारादीप, रांची, दिल्ली और जमशेदपुर सहित कई शहरों से 250 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। स्थानीय गोल्फ समुदाय की भागीदारी से प्रतियोगिता और रोचक बन गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




