ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरस्टेशन रोड गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दरबार

स्टेशन रोड गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड जुगसलाई में शनिवार को गुरु रामदास जी प्रकाश दिहाड़ा मनाया गया। सिखों के चौथे गुरु के स्मरण में कीर्तन दरबार सजाया...

स्टेशन रोड गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दरबार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 27 Oct 2018 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड जुगसलाई में शनिवार को गुरु रामदास जी प्रकाश दिहाड़ा मनाया गया। सिखों के चौथे गुरु के स्मरण में कीर्तन दरबार सजाया गया।

अमृतसर के प्रचारक गुर प्रताप सिंह और रागी जत्था हरमनजीत सिंह ने सिख गुरु इतिहास पर कथावाचन और शबद गायन से संगत को निहाल किया। अंत में गुरु का लंगर बांटा गया। कीर्तन दरबार में प्रधान महेंद्र पाल सिंह, सचिव कमलजीत सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, अमृतपाल सिंह, हरदीप सिंह, मोंटी भाटिया, गोलू भाटिया, जसविंदर भाटिया, चंचल भाटिया मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें