Jamshedpur News: काम में लापरवाही पर बिरसानगर थाना प्रभारी निलंबित

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार को काम में लापरवाही के मामले में निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा है। थाने का कामकाज प्रभावित न होने के लिए एक सब इंस्पेक्टर को अस्थायी रूप से थाना प्रभारी का प्रभार सौंपा गया है।

Jamshedpur News: काम में लापरवाही पर बिरसानगर थाना प्रभारी निलंबित

Jamshedpur News: काम में लापरवाही बरतने के मामले में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसएसपी स्तर से हुई कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में इसकी चर्चा है। विभागीय स्तर पर मामले की समीक्षा भी की जा रही है। थाना प्रभारी के निलंबन के बाद बिरसानगर थाने के कामकाज पर असर न पड़े, इसके लिए थाना में पदस्थापित एक सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से थाना का प्रभार सौंपा गया है। उन्हें थाने का नियमित कामकाज संभालने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। नए थाना प्रभारी की नियुक्ति होने तक सब इंस्पेक्टर ही बिरसानगर थाने का संचालन करेंगे।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी के स्तर से काम में लापरवाही बरतने की शिकायत और विभागीय स्तर पर हुई समीक्षा के बाद एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है। हालांकि, लापरवाही से जुड़ी विस्तृत वजह और विभागीय जांच में सामने आने वाले तथ्यों को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: काम में लापरवाही पर बिरसानगर थाना प्रभारी निलंबित