ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरविश्व भोजपुरी विकास परिषद के अध्यक्ष बने श्रीनिवास तिवारी

विश्व भोजपुरी विकास परिषद के अध्यक्ष बने श्रीनिवास तिवारी

जमशेदपुर (वसं.)। श्रीनिवास तिवारी को रविवार को विश्व भोजपुरी विकास परिषद का अध्यक्ष बनाया...

विश्व भोजपुरी विकास परिषद के अध्यक्ष बने श्रीनिवास तिवारी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 21 Feb 2021 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर (वसं.)। गोलमुरी भोजपुरी भवन में रविवार को परिषद की बैठक हुई। इसमें श्रीनिवास तिवारी को रविवार को विश्व भोजपुरी विकास परिषद का अध्यक्ष बनाया गया। साथही, भाषा के समग्र विकास और नई दिशा देने के साथ भोजपुरिया समाज को एकजुट करने का फैसला लिया गया।

परिषद के संरक्षक डॉ. दिलीप ओझा के निर्देश पर सर्वसम्मति से गठित भोजपुरी समाज में मिथिलेश श्रीवास्तव को महासचिव, मुन्ना मिश्रा को उपाध्यक्ष, सुनील सहाय को संगठन सचिव, दिनेश साह, राजगृह यादव, कामेश्वर सिंह, कामेश्वर तिवारी, मनोज सिंह को सचिव मनोनीत किया गया। भगवान मिश्रा को कानूनी सलाहकार बनाया गया।

श्रीनिवास तिवारी ने कहा कि सेवानिवृति के बाद भोजपुरी समाज को एकजुट कर मातृभाषा के प्रति खुद को समर्पित करते हुए विश्व भोजपुरी विकास परिषद को नई ऊंचाई पर पहुंचाना है। बैठक में महेंद्र पांडेय, अप्पू तिवारी, सोहन साह, सुनील सहाय, राजा ओझा, कामेश्वर सिंह, निरंजन तिवारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें