
श्रीनाथ विश्वविद्यालय के 15 छात्रों का लेंसकार्ट में चयन
श्रीनाथ विश्वविद्यालय के 15 डिप्लोमा इंजीनियरिंग छात्रों का चयन देश की प्रमुख आईवियर कंपनी 'लेंसकार्ट' में हुआ है। वर्चुअल मोड में आयोजित चयन प्रक्रिया के माध्यम से छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। विश्वविद्यालय के चांसलर और वाइस चांसलर ने छात्रों की इस उपलब्धि की सराहना की है।
शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे श्रीनाथ विश्वविद्यालय के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। विश्वविद्यालय के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के 15 छात्रों का एक साथ देश की प्रतिष्ठित आईवियर कंपनी 'लेंसकार्ट' में कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। इस बड़ी सफलता से पूरे विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और हर्ष का माहौल है। प्लेसमेंट की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट डायरेक्टर सुभोदीप भद्रा ने बताया कि चयन प्रक्रिया वर्चुअल मोड के माध्यम से आयोजित की गई थी। कठिन चयन चरणों को पार करने के बाद 15 मेधावी छात्रों ने अपनी जगह पक्की की। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कनक पालित, राजकुमार दुबे, प्रिंस कुमार, मनोज कुमार महतो, रितेश कुमार, कारण कुमार यादव, जाकी अहमद, अविनाश गोप, सार्थ दास, कारण महतो, शशि गोप, मनीष लकड़ा, सोमनाथ प्रसाद शाहदेव, सुमन दत्ता और पीयूष सिंह का चयन हुआ है।
विश्वविद्यालय के चांसलर सुखदेव महतो ने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की रोजगारपरक शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाती है। साथ ही, उन्होंने प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की भी सराहना की। वाइस चांसलर प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि लेंसकार्ट जैसी बड़ी कंपनी में छात्रों का चयन होना विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बहुआयामी विकास प्रणाली का प्रमाण है

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




