श्रद्धालुओं ने किए बारह ज्योतिर्लिंग स्वरूपों के दिव्य दर्शन

Feb 18, 2026 02:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कदमा शाखा द्वारा आयोजित 7 दिवसीय भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक दर्शन मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तजन भगवान शिव के स्वरूपों का दर्शन कर रहे हैं। विशेष अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यों की प्रशंसा की।

श्रद्धालुओं ने किए बारह ज्योतिर्लिंग स्वरूपों के दिव्य दर्शन

जमशेदपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कदमा शाखा द्वारा आयोजित 7 दिवसीय भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक दर्शन मेला के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रातः काल से ही भक्तजन भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग स्वरूपों के दिव्य दर्शन कर आध्यात्मिक शांति एवं दिव्यता का अनुभव करते रहे। शिव भक्ति मंडली द्वारा संध्या समय शिव भजन संध्या का आयोजन किया गया,शिव भजन और गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया,कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि डीएसपी मनोज ठाकुरजी अंशुल सरकारजी अध्यक्ष सरकार योगा एकेडमी सवारियां भक्त मंडली के अध्यक्ष महेश खेमकाजी, समाजसेवी संतोष अग्रवालजी, डी एन सिंहजी, संजीव तिवारी जी उपस्थित थे उन्हें स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया गया सभी ने संध्या आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक जागरूकता एवं संस्कार निर्माण के लिए निरंतर सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से बी के संजू बहन की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में कदमा शाखा आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ सामाजिक समरसता और चरित्र निर्माण का उत्कृष्ट कार्य कर रही है।अतिथियों ने कहा कि आज के तनावपूर्ण वातावरण में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा सिखाया जा रहा राजयोग ध्यान समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है, जिससे व्यक्ति आत्मशक्ति, संयम और सकारात्मकता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने संस्था के कार्यक्रमों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर बी के संजू दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग केवल तीर्थ स्वरूप नहीं, बल्कि आत्मजागृति के प्रतीक हैं। शिव का संदेश है — “मन को पवित्र बनाओ, जीवन को श्रेष्ठ बनाओ।मेले का आयोजन दिनांक 20 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक मेले का लाभ उठाने का आग्रह किया है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।