Jamshedpur News: बेकाबू ट्रक ने बर्मामाइंस से जुगसलाई तक कई वाहनों को किया क्षतिग्रस्त, भगदड़

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: बर्मामाइंस-जुगसलाई मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए भगदड़ मचाई। स्थानीय निवासियों ने ट्रक का पीछा किया और वीर कुंवर सिंह चौक के पास उसे घेरकर रोक दिया। उनकी मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।

Jamshedpur News: बेकाबू ट्रक ने बर्मामाइंस से जुगसलाई तक कई वाहनों को किया क्षतिग्रस्त, भगदड़

Jamshedpur News: बर्मामाइंस-जुगसलाई मार्ग पर गुरुवार रात एफसीआई गोदाम के पास से निकले तेज रफ्तार 14 चक्का वाले बेकाबू ट्रक ने सड़क पर चल रहे और किनारे खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। लगातार हो रही टक्कर के बावजूद चालक रुकने के बजाय वाहन को जुगसलाई की दिशा में तेजी से भगाता रहा, जिससे मुख्य मार्ग पर भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार वाहनों को टक्कर मारते देख बर्मामाइंस के स्थानीय निवासियों ने बिना देर किए बाइक से बेकाबू ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। जुगसलाई स्थित वीर कुंवर सिंह चौक के पास स्थानीय लोगों ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए ट्रक को घेर लिया और उसे रुकने पर मजबूर कर दिया।

लोगों की इस मुस्तैदी से बड़ा और भीषण हादसा टल गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: बेकाबू ट्रक ने बर्मामाइंस से जुगसलाई तक कई वाहनों को किया क्षतिग्रस्त, भगदड़