Jamshedpur News: गोविंदपुर में अनियंत्रित कार ने दो युवकों को मारी टक्कर
Jamshedpur News: - टक्कर के बाद बस स्टॉप में जा घुसी कारगोविंदपुर में अनियंत्रित कार ने युवकों को मारी टक्कर गोविंदपुर में अनियंत्रित कार ने युवकों को मारी टक्कर

Jamshedpur News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अन्ना चौक के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे दो युवकों से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान गोविंदपुर निवासी सन्नी और राजू के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सन्नी और राजू रविवार दोपहर अन्ना चौक के समीप सड़क किनारे बैठे थे। इस दौरान तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे पहुंची और दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए बस स्टॉप में जा घुसी।
टक्कर लगने से दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को सड़क से उठाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद लोगों की मदद से दोनों को टीएमएच भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज चल रहा है। इधर, सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस कार को जब्त कर थाना ले गई। वहीं, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


