ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरविशेष पदाधिकारी ने किया कौशल प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

विशेष पदाधिकारी ने किया कौशल प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के बाबूडीह बस्ती में जेएनएसी के अधीन चल रहे स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र का विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार को औचक निरीक्षण...

विशेष पदाधिकारी ने किया कौशल प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 06 Apr 2018 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के बाबूडीह बस्ती में जेएनएसी के अधीन चल रहे स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र का विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया।

प्रशिक्षण प्रदाता कंपनी प्रूडेंस द्वारा यहां 60 महिलाओं को अगरबत्ती बनाना सिखाया जा रहा है। 55 दिनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद उन्हें कंप्यूटर की आरंभिक जानकारी के अलावा अगरबत्ती के व्यावसायिक उत्पादन के लिए कच्चा माल और बाजार आदि के बारे में बताया जायेगा। विशेष पदाधिकारी ने प्रशिक्षु महिलाओं से अपील की कि वे यहां से जो स्वरोजगार का हुनर प्राप्त कर रही हैं हैं उसे आसपास की महिलाओं को भी सिखाएं। मौके पर सिटी मिशन मैनेजर सलिल तिर्की और ग्लेनिश मिंज भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें