कुंभ के तीर्थयात्रियों को प्रयागराज और नैनी स्टेशन पर मिलेगी चिकित्सा सेवा
कुंभ स्नान में जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए प्रयागराज, सुबेदारगंज और नैनी स्टेशन पर विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। यहां 24 घंटे डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए...

कुंभ स्नान में जाने वालों को तबीयत खराब होने पर प्रयागराज, सुबेदारगंज और नैनी स्टेशन पर विशेष चिकित्सा सुविधा मिलेगी। तीर्थयात्रियों को स्वस्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए रेलवे ने प्रयागराज स्टेशन पर ऑब्जर्वेशन रूम बनाया है, जहां 24 घंटे डॉक्टर व पारा मेडिकल कर्मचारी ईसीजी, ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर, डिफिब्रिलेटर व अन्य अत्याधुनिक जांच यंत्र के साथ मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, कुंभ के श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सेवा के लिए शिफ्ट के अनुसार डॉक्टर, 15 स्टाफ नर्स, 12, फार्मासिस्ट, 12 हॉस्पिटल अटेंडेंट व 15 हाउस कीपिंग असिस्टेंट की ड्यूटी लगेगी ताकि तीर्थयात्रियों को त्वरित उपचार प्रदान किया जा सके। तीनों स्टेशनों के अलावा आसपास के रेलवे अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से समन्वय बनाकर तीर्थयात्रियों को चिकित्सा देने की तैयारी है, जिससे गंभीर स्थिति पर किसी मरीज को तत्काल रेफर किया जा सके। इधर, आईआसीटीसी ने कुंभ मेला के तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए संगम स्थल से साढ़े तीन किमी दूर प्रयागराज में आईआरसीटीसी का लग्जरी टेंट (महाकुंभ ग्राम में रूम व डोरमेट्री) बनाया है, जहां तीर्थयात्रियों को बेहतर आवास, रूम ब्लोअर, बाथरूम, गर्म पानी, टीवी, शाकाहारी स्वादिष्ट खाना एवं अन्य सुविधा समेत ऑनकॉल डॉक्टर के साथ प्राथमिक उपचार व आपातकालीन चिकित्सा सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


