Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsSpecial Lecture on Think Digital Market Smart at RVS College of Engineering
आरवीएस कॉलेज में ‘थिंक डिजिटल, मार्केट स्मार्ट विषय पर व्याख्यान

आरवीएस कॉलेज में ‘थिंक डिजिटल, मार्केट स्मार्ट विषय पर व्याख्यान

संक्षेप:

जमशेदपुर के आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीबीए एवं बीसीए विभाग द्वारा 'थिंक डिजिटल, मार्केट स्मार्ट' विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता श्री पार्थ कबी ने डिजिटल...

Aug 26, 2025 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर।आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीबीए एवं बीसीए विभाग की ओर से संयुक्त रूप से एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था “थिंक डिजिटल, मार्केट स्मार्ट”। इस अवसर पर मुख्य वक्ता रहे श्री पार्थ कबी, जो पूर्व में मैनेजिंग डायरेक्टर तथा ग्लोबल मीडिया लीडर रह चुके हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग के नवीनतम ट्रेंड्स, इनोवेटिव तकनीकों और व्यावसायिक अवसरों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, सोशल मीडिया पर ब्रांडिंग करने की रणनीति, मार्केटिंग के सिद्धांत, प्रभावी संचार और डिटेक्शन स्ट्रैटेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुभाष अधिकारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रेखा तिवारी ने प्रस्तुत किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कॉलेज प्रशासन एवं विद्यार्थियों ने ऐसे ज्ञानवर्धक सत्र के आयोजन की सराहना की।