टाटानगर-कटिहार होली स्पेशल ट्रेनें 2 मार्च से चलेंगी

Feb 18, 2026 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

होली के यात्रियों के लिए टाटानगर से कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन 2 मार्च से 31 मार्च तक 22 कोच के साथ चलेगी। ट्रेन चांडिल, मुरी, धनबाद सहित कई स्टेशनों पर ठहराव देगी। यात्रियों को सुरक्षित यात्रा और सीट मिल सकेगी, जिससे वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

टाटानगर-कटिहार होली स्पेशल ट्रेनें 2 मार्च से चलेंगी

होली के यात्रियों की सुविधा के लिए टाटानगर से कटिहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से सोमवार को यह आदेश हुआ है। 22 कोच वाली यह होली स्पेशल ट्रेन 2 मार्च से 31 मार्च के बीच पांच फेरा लगाएगी। रेलवे में टाटानगर-बक्सर होली स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना भी है, लेकिन फिलहाल आदेश केवल कटिहार के लिए ही है। रेलवे का मानना है कि स्पेशल ट्रेनों से भीड़भाड़ वाले मार्गों में यात्रियों को सीट मिल सकेगी और सुरक्षित यात्रा संभव होगी। स्पेशल ट्रेन चलने से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेन का विकल्प भी मिलेगा। ट्रेन का अपडाउन में ठहराव होली स्पेशल ट्रेन को चांडिल, मुरी, बोकारो, राजाबेरा, चितरंजन, कतरास, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, कियूल, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और नवगछिया स्टेशन पर ठहराव दिया गया है ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके टाटा से गुजरेगी अजमेर होली स्पेशल ट्रेन होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए टाटानगर होकर अजमेर मार्ग में स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा हुई है।

रेलवे जोन के अनुसार, ट्रेन 2 मार्च से 2 अप्रैल तक संतरागाछी से अजमेर के बीच अपडाउन करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।