बिरसानगर गुरुद्वारा साहिब में 21 दिसंबर को सजेगा विशेष दीवान

Dec 15, 2025 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा साहिब, बिरसानगर में 21 दिसंबर को सिख धर्म की शहादतों को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष दीवान आयोजित किया जाएगा। इसमें कीर्तन दरबार और लंगर का आयोजन होगा। 19 से 23 दिसंबर तक प्रभात फेरी और 24 को सफाई सेवा का कार्यक्रम भी होगा।

बिरसानगर गुरुद्वारा साहिब में 21 दिसंबर को सजेगा विशेष दीवान

दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा साहिब, बिरसानगर में सिख धर्म की गौरवशाली शहादतों को नमन करने के उद्देश्य से 21 दिसंबर को विशेष दीवान का आयोजन किया जाएगा। यह दीवान बाबा जीवन सिंह जी तथा गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों की अमर शहादत को समर्पित होगा। रविवार को गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रधान सरदार परमजीत सिंह रोशन ने बताया कि शहीदी समागम के तहत कीर्तन दरबार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। इसी दिन सुबह 9.30 बजे निशान साहिब के चोले बदलने की सेवा संपन्न की जाएगी।

बैठक में आगामी धार्मिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। निर्णय के अनुसार, 19 से 23 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 4 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 24 दिसंबर को गुरुद्वारा के दरबार साहिब में सफाई सेवा की जाएगी। 25 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर सुबह 11 बजे अखंड पाठ होगा, जिसकी समाप्ति 27 दिसंबर को होगी। इस दौरान गुरु का लंगर लगातार चलेगा। 4 जनवरी को नगर कीर्तन के दिन सुबह कीर्तन दरबार सजेगा। बैठक में प्रधान सरदार परमजीत सिंह रोशन सहित बलदेव सिंह, प्रीतम सिंह, सुखदेव सिंह, रणजीत सिंह, अमरजीत सिंह, मान सिंह, अमृत सिंह, हीरा सिंह, अजायब सिंह, स्त्री सत्संग सभा एवं सिख नौजवान सभा के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;