ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुर139 बार रक्तदान करने वाले एसपी त्रिवेदी का निधन

139 बार रक्तदान करने वाले एसपी त्रिवेदी का निधन

झारखंड व उत्तराखंड के राज्यपाल समेत दिल्ली में 139 बार रक्तदान के लिए पुरस्कृत 78 वर्षीय सुरेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी का गुरुवार को टाटा मुख्य अस्पताल...

139 बार रक्तदान करने वाले एसपी त्रिवेदी का निधन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 26 Nov 2021 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड व उत्तराखंड के राज्यपाल समेत दिल्ली में 139 बार रक्तदान के लिए पुरस्कृत 78 वर्षीय सुरेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी का गुरुवार को टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। स्व. त्रिवेदी छोटानागपुर पैसेंजर्स एसोसिएशन में कई वर्ष महामंत्री, राष्ट्रीय रक्तदाता समिति के पूर्व उपाध्यक्ष, रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य व सेंटजॉन एंबुलेंस के पूर्व कमांडेंट (बिहार-झारखंड) रहे थे।

इससे छोटानागपुर पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन दीक्षित और महामंत्री डॉ. अरुण तिवारी व रक्तदान से जुड़े संस्था के सदस्यों ने शोक जताकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। शवयात्रा में विभिन्न संस्था के दर्जनों लोगों ने भाग लिया। छोटे पुत्र मुकुल त्रिवेदी ने स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर मुखाग्नि दी। डॉ. अरुण तिवारी ने बताया कि टाटा स्टील में नौकरी करने के दौरान सुरेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी ने जमशेदपुर में रक्तदान की एक नई परंपरा को शुरू किया। वे खुद रक्तदान करते और साथी कर्मचारी एवं युवाओं को रक्तदान का महत्व बताकर जागरूक करते थे। वे मूल रूप से बिहार के छपरा स्थित राघवपुर गांव के निवासी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें