आरपीएफ के दर्जनों अफसर व जवानों का होगा तबादला
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरदक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आरपीएफ के कई अधिकारियों और जवानों का जून के पहले सप्ताह में तबादला किया जाएगा। इसमें टाटानगर और चक्रधरपुर रेल मंडल के जवान शामिल हैं। वरीयता के आधार पर तबादला सूची तैयार की गई है, जिससे लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पदाधिकारी और जवान बदले जाएंगे।

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन आरपीएफ के दर्जनों पदाधिकारी और जवानों का जून के पहले सप्ताह में तबादला होने वाला है। इनमें टाटानगर समेत चक्रधरपुर रेल मंडल के दर्जनभर जवान और पदाधिकारी इधर से उधर किए जा सकते हैं। खबर है कि आरपीएफ में एक बार फिर से पोर्टल से वरीयता के आधार पर तबादला सूची बनी है, जो जून के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है। इससे ऐसे आरपीएफ पदाधिकारी और जवान बदले जाएंगे, जो लंबे समय से एक स्टेशन या ब्रांच लाइन में हैं। इधर, तबादले को लेकर टाटानगर समेत मंडल में चर्चा का बाजार गरम है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


