आरपीएफ के दर्जनों जवान और पदाधिकारी का होगा तबादला

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में दक्षिण पूर्व रेलवे जोन आरपीएफ के कई पदाधिकारियों और जवानों का जून के पहले सप्ताह में तबादला होने की संभावना है। इसमें टाटानगर और चक्रधरपुर रेल मंडल के जवान शामिल हैं। यह तबादला सूची वरीयता के आधार पर पोर्टल पर तैयार की जा रही है, लेकिन कुछ इंस्पेक्टरों का नाम शामिल नहीं होगा।

आरपीएफ के दर्जनों जवान और पदाधिकारी का होगा तबादला

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन आरपीएफ के दर्जनों पदाधिकारी और जवानों का जून के पहले सप्ताह में तबादला हो सकता है। इनमें टाटानगर समेत चक्रधरपुर रेल मंडल के भी दर्जनभर जवान और पदाधिकारी इधर से उधर किए जा सकते हैं। जानकार बताते हैं कि आरपीएफ में लंबे समय के बाद एक बार फिर से पोर्टल पर वरीयता के आधार पर तबादला सूची बन रही है, जो जून के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि तबादला प्रक्रिया में टाटानगर, आदित्यपुर और सीनी के आरपीएफ इंस्पेक्टर का नाम शामिल नहीं होगा क्योंकि इनके पोस्टिंग की मियाद अभी बाकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।