South Eastern Railway Launches Surprise Checks for Quality Food in Pantry Cars ट्रेनों में यात्रियों को ताजा खाना देने को बेस किचन की होगी जांच, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsSouth Eastern Railway Launches Surprise Checks for Quality Food in Pantry Cars

ट्रेनों में यात्रियों को ताजा खाना देने को बेस किचन की होगी जांच

जमशेदपुर में दक्षिण पूर्व रेलवे यात्रियों को पेंट्रीकार में ताजा और गुणवत्तापूर्ण खाना-नाश्ता उपलब्ध कराने के लिए औचक जांच अभियान चलाने जा रहा है। टाटानगर, चक्रधरपुर, रांची, आद्रा और खड़गपुर मंडल के...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 9 Sep 2025 11:44 AM
share Share
Follow Us on
ट्रेनों में यात्रियों को ताजा खाना देने को बेस किचन की होगी जांच

जमशेदपुर। यात्रियों को पेंट्रीकार से ताजा, स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण खाना- नाश्ता उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के विभिन्न स्टेशनों के पास बेस किचन में औचक जांच अभियान चलेगा। इसके लिए टाटानगर समेत चक्रधरपुर, रांची, आद्रा और खड़गपुर मंडल के 15 सुपरवाइजर की बेस किचन जांच टीम बनी है। इससे औचक जांच कर वाणिज्य और खानपान सुपरवाइजर को मुख्यालय में रिपोर्ट भेजना है। वहीं, खराबी मिलने पर तत्काल सुधार करने के साथ जुर्माना वसूलने का आदेश है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।