ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरविक्षिप्त महिला की एसएसपी ने सुनी फरियाद

विक्षिप्त महिला की एसएसपी ने सुनी फरियाद

पुलिस ने पहली बार एक अजीबो-गरीब मामले की जांच की। जिसमें शिकायतकर्ता एक विक्षिप्त महिला थी। उसने 28 पेज का आवेदन पुलिस को दिया था। जिसमें आरोप लगाया था कि उसे परेशान किया जाता है। उसे पागल- पागल कहकर...

विक्षिप्त महिला की एसएसपी ने सुनी फरियाद
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 08 Jun 2019 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने पहली बार एक अजीबो-गरीब मामले की जांच की। जिसमें शिकायतकर्ता एक विक्षिप्त महिला थी। उसने 28 पेज का आवेदन पुलिस को दिया था। जिसमें आरोप लगाया था कि उसे परेशान किया जाता है। उसे पागल- पागल कहकर लोग सताते हैं। उसपर पत्थर फेंका जाता है। उसके पति को पड़ोस के लोग सताते हैं। इसके अलावा उसने कई गंभीर आरोप लगाए थे और उसने लिखा था कि इसमें पुलिस तुरंत ही कार्रवाई करे। महिला के 28 पेज का आवेदन एसएसपी अनूप बिरथरे के पास पहुंचा। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया और इस मामले की जांच करायी।

महिला के अपने आवेदन को मानगो थाना में भेजा और जहां से जांच का जिम्मा एएसआई मृत्युंजय पांडेय को दिया गया। जांच के दौरान एएसआई महिला के कपाली स्थित मकान पहुंचे। वहां महिला घर पर नहीं थी। बताया गया कि उसकी स्थिति ठीक नहीं होने के चलते उसे कांके स्थित मानसक आरोग्यशाला भेज दिया गया है। इसके बारे में भी जांच टीम ने पता किया। उसके बाद आवेदन में जिन- जिन लोगों का नाम दिया गया था उन लोगों से मिलकर उनका बयान लिया गया। उन सभी लोगों को चेताया कि यदि वह महिला कांके से लौटकर आती है तो कोई उसे कुछ नहीं कहे। पुलिस की इस जांच में महिला के पति ने लिखकर दिया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति पिछले 15 वर्षों से खराब है। वह कभी भी घर से निकल जाती थी। जिसके चलते उन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिला को 9 मई को मानसिक आरोग्यशाला कांके रांची में भर्ती करा दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें