ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसोनी अध्यक्ष और विजय मेंस कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

सोनी अध्यक्ष और विजय मेंस कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

सोनी मिश्रा अध्यक्ष और विजय समद दक्षिण पूर्व रेलवे असंगठित मजदूर मेंस कांग्रेस के क्रमश: नये अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए हैं। सर्वसम्मति से संगठन का पुनर्गठन मेंस कांग्रेस कार्यालय परिसर में...

सोनी अध्यक्ष और विजय मेंस कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 29 Oct 2018 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनी मिश्रा अध्यक्ष और विजय समद दक्षिण पूर्व रेलवे असंगठित मजदूर मेंस कांग्रेस के क्रमश: नये अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए हैं। सर्वसम्मति से संगठन का पुनर्गठन मेंस कांग्रेस कार्यालय परिसर में रविवार को आयोजित बैठक में किया गया। इनके अलावा मीना प्रधान व शुभम झा को उपाध्यक्ष, बर्मा मुखी को सचिव, फिरोज आलम, जय किशोर ठाकुर, शाहनूर रहमान व विजय यादव सहायक सचिव, दिलीप मिश्रा व प्रिंस सिंह को संगठन सचिव और दीपक ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि प्यारी साहु, चंचला मुखी, अनीता लोहार, संगीता करवा, दुर्गा करवा, संदीप महतो, नीतू करवा, दुर्गा मिश्रा और बिरजू मुखी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। बैठक में मुख्य रूप से दक्षिण पूर्व रेलवे जोन मेंस कांग्रेस के महासचिव एसआर मिश्रा मौजूद थे। उन्होंने सभी नये पदाधिकारियों को शुभकामना दी और कहा कि वे अपनी एकता बनाए रखें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें