ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसोनारी की कपाली बस्ती में बेटे की शादी के लिए रखे जेवर चोरी

सोनारी की कपाली बस्ती में बेटे की शादी के लिए रखे जेवर चोरी

सोनारी की कपाली बस्ती में चोरों ने एक और घर को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने इस दौरान लगभग डेढ़ लाख के जेवर और 65 हजार रुपये नगद सहित अन्य सामान की चोरी कर...

सोनारी की कपाली बस्ती में बेटे की शादी के लिए रखे जेवर चोरी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 31 Mar 2018 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनारी की कपाली बस्ती में चोरों ने एक और घर को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने इस दौरान लगभग डेढ़ लाख के जेवर और 65 हजार रुपये नगद सहित अन्य सामान की चोरी कर ली।

चोरी की घटना विजय प्रसाद नामक व्यक्ति के घर में हुई। विजय प्रसाद मजदूर हैं। उन्होंने बेटे की शादी के लिए 85 हजार का लोन भी लिया था। गुरुवार रात में परिवार के सदस्य घर में सोए थे। इस दौरान चोर अंदर घुसे और सभी सामान लेकर चम्पत हो गए। सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी मिली। इस मामले में एक मामला सोनारी थाना में दर्ज किया गया है।

चोरी की घटनाएं बढ़ीं, लोग परेशान : हाल के दिनों में शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। चोरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। 30 दिनों में शहर में एक दर्जन से ज्यादा घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें