Jamshedpur News: सोनारी में 11 नवंबर को होगी चित्रगुप्त पूजा

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर में सोनारी चित्रगुप्त समिति की बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का विवरण मंजूर किया गया। समिति ने निर्णय लिया कि पुरानी कमेटी ही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगी। चित्रगुप्त पूजा का आयोजन 10 नवंबर को मूर्ति स्थापना से शुरू होगा, मुख्य पूजा 11 और विसर्जन 12 को होगा। परिवारों से शामिल होने की अपील की गई।

Jamshedpur News: सोनारी में 11 नवंबर को होगी चित्रगुप्त पूजा

Jamshedpur News: जमशेदपुर। सोनारी चित्रगुप्त भवन में मंगलवार को सोनारी चित्रगुप्त समिति की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्याम बिहारी लाल ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पिछले वर्ष के आय-व्यय का विवरण पास किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पिछली पुरानी कमेटी ही सभी दायित्वों का निर्वहन करेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, चित्रगुप्त पूजा के लिए 10 नवंबर को मूर्ति स्थापना की जाएगी। मुख्य पूजा 11 नवंबर को होगी तथा 12 नवंबर को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। समिति ने सभी परिवार के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे पूजा और विसर्जन जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाएं।

बैठक में अजय श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, नरेंद्र कुमार प्रसाद, शशांक शेखर, गुप्तेश्वर प्रसाद, बीपी श्रीवास्तव, एके सिन्हा, ठाकुर गौतम सिंह, रजनीकांत प्रसाद, अशोक कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: सोनारी में 11 नवंबर को होगी चित्रगुप्त पूजा