ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबारीगोड़ा ब्लास्ट में संजीत के बाद बेटे की भी मौत

बारीगोड़ा ब्लास्ट में संजीत के बाद बेटे की भी मौत

परसूडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा में टाटा मोटर्सकर्मी संजीत सिंह के घर में हुए ब्लास्ट में घायल उनके तीन वर्षीय पुत्र आर्यन की इलाज के क्रम में मौत हो गई। सोमवार तड़के लगभग 5 बजे बच्चे की मौत टीएमएच में...

बारीगोड़ा ब्लास्ट में संजीत के बाद बेटे की भी मौत
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 23 Jun 2020 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

परसूडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा में टाटा मोटर्सकर्मी संजीत सिंह के घर में हुए ब्लास्ट में घायल उनके तीन वर्षीय पुत्र आर्यन की इलाज के क्रम में मौत हो गई। सोमवार तड़के लगभग 5 बजे बच्चे की मौत टीएमएच में इलाज के दौरान हो गई। इससे पहले संजीत की मौत हो गई थी।

आर्यन की मौत की जानकारी मां खुशबू देवी को अबतक नहीं दी गई है। घटना में घायल हुए खुशबू देवी का भी इलाज टीएमएच में चल रहा है। इधर, बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आर्यन का सोमवार शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

इस घटना में घायल हुए संजीत सिंह की पूर्व में ही इलाज के क्रम में मौत हो चुकी है। जबकि उनकी पत्नी खुशबू, पांच वर्षीय पुत्री आयुषी, भांजे की पत्नी अंजू का अब भी टीएमएच में इलाज जारी है। संजीत की मां पार्वती देवी को कुछ दिनों पहले अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। खुशबू देवी की सेहत में सुधार हो रहा है।

यह थी घटना

31 मई की सुबह संजीत सिंह के घर में भीषण विस्फोट हुआ था। इससे पूरे घर में आग लग गई थी। इस घटना में घर में मौजूद छह लोग झुलस गए थे। घटना की जांच के लिए रांची से फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता की टीम पहुंची थी। इसके बाद घटनास्थल से कई सैंपल भी संग्रह किए गए थे। पुलिस को अब भी फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने आशंका जताई थी कि कमरे की फाल्स सीलिंग और छत के बीच जमा गैस में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी और विस्फोट हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें