ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसमाजसेविका राजकुमारी ने ली भाजपा की सदस्यता

समाजसेविका राजकुमारी ने ली भाजपा की सदस्यता

शहर की जानी मानी समाजसेविका सर्किट हाउस निवासी राजकुमारी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। बिष्टूपुर स्थित एक होटल में भाजपा विधायक मेनका सरदार व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के प्रतिनिधि दिनेश नंदी की...

समाजसेविका राजकुमारी ने ली भाजपा की सदस्यता
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 07 Aug 2019 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर की जानी मानी समाजसेविका सर्किट हाउस निवासी राजकुमारी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। बिष्टूपुर स्थित एक होटल में भाजपा विधायक मेनका सरदार व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के प्रतिनिधि दिनेश नंदी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। मेनका सरदार ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बिष्टूपुर मंडल अध्यक्ष सुर रंजन राय ने किया। मौके पर महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीरू सिंह, रविदास समाज के गणेश राम, जितेन्द्र यादव, शंकर राव, दिलीप कुमार, संजय तिवारी, राकेश सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें