ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकमारबेड़ा में युवक को सांप ने डसा, भर्ती

कमारबेड़ा में युवक को सांप ने डसा, भर्ती

मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के कमारबेड़ा गांव में शुक्रवार को बगान में मकई लगाने के दौरान एक युवक सर्पदंश का शिकार हो गया। जिसे इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया...

कमारबेड़ा में युवक को सांप ने डसा, भर्ती
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 24 Aug 2019 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

मनोहरपुर प्रखंड के कमारबेड़ा गांव में शुक्रवार को बगान में मकई लगाने के दौरान एक युवक सर्पदंश का शिकार हो गया। जिसे इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक कमारबेड़ा गांव निवासी सोमरा पूर्ति का 18 वर्षीय पुत्र सिकल पूर्ति शुक्रवार सुबह बगान में मकई लगा रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने डस लिया। इससे उसकी स्थिति गंभीर होने लगी। परिवार वाले तुरंत उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी लेकर आए, जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें