ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटेम्पो पलटने से छह लोग घायल

टेम्पो पलटने से छह लोग घायल

जमशेदपुर। बिष्टूपुर थाना अंतर्गत उपायुक्त कार्यालय के निकट सोमवार सुबह 10.30 बजे टेम्पो के उलटने से पांच लोग घायल हो गए। उन्हें आंशिक चोट लगी थी। टेम्पो के आगे स्कूट पर दंपत्ति चल रहे थे। स्कूटर में...

टेम्पो पलटने से छह लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 09 Oct 2019 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बिष्टूपुर थाना अंतर्गत उपायुक्त कार्यालय के निकट सोमवार सुबह 10.30 बजे टेम्पो पलटने से छह लोग घायल हो गए। उन्हें आंशिक चोट लगी थी। टेम्पो के आगे स्कूटर पर दंपती चल रहे थे। स्कूटर में अचानक ब्रेक लगने से टेम्पो चालक अपनी गाड़ी में तत्काल ब्रेक लगाने में असफल रहा। पहले उसने स्कूटर में धक्का मारा, इसके बाद उसका ऑटो पलट गया। मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से टेम्पो से लोगों को बाहर निकाला गया। सभी लोग कदमा निवासी हैं, जो ऑटो से मानगो जा रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें