ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसोनारी गैंगवार में छह और पकड़े गए

सोनारी गैंगवार में छह और पकड़े गए

सोनारी थाना इलाके के कागलनगर में रविदास और हेते गिरोह के बीच हुए गैंगवार में शनिवार देर रात पुलिस ने छह और लोगों को हिरासत में लिया...

सोनारी गैंगवार में छह और पकड़े गए
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 01 Mar 2021 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनारी थाना इलाके के कागलनगर में रविदास और हेते गिरोह के बीच हुए गैंगवार में शनिवार देर रात पुलिस ने छह और लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है, जिससे गोलीकांड के मुख्य आरोपी रविदास तक पहुंच सके।

सोनारी थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया कि रविदास को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पूरी कोशिश कर रही है। वह पुलिस की गिरफ्त से ज्यादा दिनों तक बच नहीं पाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस हरसंभव कोशिश कर रही है। अब तक पुलिस ने रविदास और हेते गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जरूरत पड़ने पर इनमें से भी कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। गैंगवार में इस्तेमाल बोलेरो को भी जब्त कर लिया गया है।

शुक्रवार को बोलेरो सवार बदमाशों ने सोनारी के कागलनगर में धक्का मारकर बाइक सवार सियाल उर्फ सोनू और उसके साथी रोशन महतो को सड़क पर गिरा दिया था। बाइक सवार जान बचाते हुए इधर-उधर भागने लगे और बदमाश पीछा करते हुए गोलियां चलाते रहे। जान बचाने के लिए सियाल बिल्डर फणिभूषण के घर घुस गया था। वहां भी बदमाशों ने फायरिंग की। सियाल की पीठ में गोली लगी है। सियाल का रांची रिम्स में इलाज करवाया जा रहा है। इस घटना के बाद सियाल उर्फ सोनू के साथियों ने बदला लेने के लिए रविदास के मौसेरे भाई धनंजय दास पर चाकू से हमला कर दिया था। घायल धनंजय दास का टीएमएच में इलाज चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें