ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसोनारी और मानगो में छह लाख की चोरी

सोनारी और मानगो में छह लाख की चोरी

शहर के सोनारी और मानगो थाना क्षेत्र के दो घरों का ताला तोड़कर छह लाख रुपये के जेवरात की चोरी हो गई। दोनों मामले थाने में दर्ज किए गए हैं। घटना के बाद से पुलिस दोनों मामले में चोरों की गिरफ्तारी के...

सोनारी और मानगो में छह लाख की चोरी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 05 Jul 2017 11:51 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर के सोनारी और मानगो थाना क्षेत्र के दो घरों का ताला तोड़कर छह लाख रुपये के जेवरात की चोरी हो गई। दोनों मामले थाने में दर्ज किए गए हैं। घटना के बाद से पुलिस दोनों मामले में चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन सुराग तक हाथ नहीं लग रहा है। पहली घटना में सोनारी के विशाल अपार्टमेंट निवासी अंजली सिंह 30 जून की रात अपनी बेटी के घर ओल्ड पुरूलिया रोड मानगो परिवार समेत चली गई थीं। 2 जुलाई को जब घर पर लौटीं तो देखा कि घर के हॉल का कमरा भीतर से बंद है। इसके बाद उन्हें आशंका हुई। आसपास के लोगों को बुलाया। उन्होंने कमरे के पीछे देखा कि विंडो एसी को खोलकर चोर घर में घुसे और चोरी की। नकद 58 हजार रुपये, सोने का एक जोड़ा कंगन, 2 पीस सोने की चेन, एक पीस डायमंड रिंग, एक पीस चांदी का ब्रेसलेट, 6 पीस सोने की अंगूठी, एक जोड़ा चूड़ी, 7 जोड़ी चांदी की बिछिया, एक पीस डायमंड का नोज पीन, 13 पीस चांदी के सिक्के, 2 पीस चांदी की रिंग, एक टेबलेट, छह कीमती घड़ी समेत कुल 5 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी घर से हुई। दूसरी घटना मानगो थाना क्षेत्र की इकरा कॉलोनी निवासी फौजा परवीन के घर से 30 जून को चोरी हो गई। चोरों ने घर में घुसने के लिए रात को खिड़की का सहारा लिया था। घर में परिवार के सदस्य सोए थे। इस बीच चोर 2 पीस ट्रॉली बैग, एक पीस मोबाइल समेत कीमती कपड़े ले गये। इस घर से कुल एक लाख रुपये का सामान चोरी गया। चोरी की घटना के समय फौजा परवीन की आंख खुल गई थी। जैसे ही वह जगी चोरों की नजर पड़ गयी। इस दौरान चोरों ने चाकू का भय दिखाकर उसे चुप करा दिया। उसके बाद चोर आसानी से खिड़की के रास्ते से ही घर से फरार हो गये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें