
भूतनाथ मंदिर से निकली भव्य शोभा यात्रा, 751 श्रद्धालुओं ने उठाया निशान
सोनारी भूतनाथ मंदिर में नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन पूजा-अर्चना का कार्यक्रम शुरू हुआ। 1100 से अधिक भक्तों ने शोभा यात्रा में भाग लिया, जिसमें भक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। विभिन्न मंदिरों के विग्रह रथों में सजाए गए थे।
सोनारी भूतनाथ मंदिर परिसर में नारायणी सेवा ट्रस्ट की ओर से नवनिर्मित राणी सती दादी जी, लखदातार श्री श्याम प्रभु और सालासर श्री बालाजी महाराज मंदिर के छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। सुबह 8 बजे मंडप पूजन, वेदी पूजन, हवन, देव जागरण स्तुति, घृताधिवास, द्रव्याधिवास, देव स्नपन, शिखर स्नपन, देव श्रृंगार, रथयात्रा नगर भ्रमण, शयनाधिवास और शयन आरती की पूजा हुई। संस्था के बीस सदस्य दंपती रूप में पूजन में शामिल हुए। शाम 4.15 बजे बिष्टूपुर राम मंदिर से नारायणी धाम, सोनारी भूतनाथ मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

इसमें तीन विशाल ध्वजाओं के साथ 751 श्रद्धालु निशान लिए चल रहे थे। कुल 1100 से अधिक भक्त इसमें शामिल हुए। दादी मां, सालासर बालाजी और श्याम बाबा के विग्रह तीन अलग-अलग सजे रथों में विराजमान थे। यात्रा में पूजा झा, सुमित चौधरी और रोहित गुलाटी ने लाइव भजन प्रस्तुत किए, जिस पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। बंगाल की महिला कलाकारों ने सिंदूर खेला और धुनुची नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मार्ग में तीन स्थानों पर निःशुल्क सेवा शिविर लगाए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार संघी, राजकुमार चंदुका, कैलाश सरायवाल, बिमल गुप्ता, ललित सरायवाल, संदीप मित्तल, विजय मित्तल, राजेश गर्ग, रामरतन कांवटिया, संदीप गोयल, अमित गुप्ता (चंदुका), रूपक पसारी, अनिल, आशीष, मनोज और सुधीर अग्रवाल का योगदान रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




