ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजमशेदपुर में छह बाइक चोर गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

जमशेदपुर में छह बाइक चोर गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक की चोरी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 11 बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। इसमें से बाइक को बेचने वाले दो...

जमशेदपुर में छह बाइक चोर गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 06 Aug 2017 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक की चोरी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 11 बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। इसमें से बाइक को बेचने वाले दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने रविवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। एसएसपी ने बताया कि बाइक चोरों का संगठित गिरोह है। गिरोह की ओर से मोटरसाइकिल चोरी करके ओडिशा से बहलदा और रायरंगपुर थाना क्षेत्रों में बेच दिया गया था। ये हुए गिरफ्तारमयूरभंज बहलदा निवासी अकरम, कदमा शास्त्रीनगर निवासी समीर उर्फ अभिषेक, शास्त्रीनगर के मो. वसीर, शास्त्रीनगर का अब्दुल अंसारी और बाइक बिक्री करने वालों में रायरंगपुर के वैशापसी निवासी सुभाष चंद्र बेहरा और रायरंगपुर के दुंदु इलाके से मो. अली उर्फ राजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की 40 बाइक ओडिशा में खपाईपुलिस का कहना है कि इस गिरोह के सदस्यों ने शहर से चोरी गई 40 बाइक को ओडिशा में खपा दिया है। इस कारण चोरी गई बाइक का सुराग पुलिस को नहीं लग पा रहा था। 11 बाइक बरामदगी और छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद शहर की पुलिस को लग रहा है कि अब बारी-बारी से बाकी बाइक भी बरामद हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें