ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसीतारामडेरा गोलीकांड : दौड़ते रहे गुरुचरण सिंह बिल्ला बिल्ला, पीछा करते रहे बदमाश

सीतारामडेरा गोलीकांड : दौड़ते रहे गुरुचरण सिंह बिल्ला बिल्ला, पीछा करते रहे बदमाश

झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला (50) को शनिवार तड़के 4.15 बजे प्रतिदिन की तरह मॉनिंर्ग वॉक पर निकले थे। इस दौरान सीतारामडेरा में उन्हें गोली मारी गई। घटना के समय साथ ही पत्नी...

1/ 3झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला (50) को शनिवार तड़के 4.15 बजे प्रतिदिन की तरह मॉनिंर्ग वॉक पर निकले थे। इस दौरान सीतारामडेरा में उन्हें गोली मारी गई। घटना के समय साथ ही पत्नी...
झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला (50) को शनिवार तड़के 4.15 बजे प्रतिदिन की तरह मॉनिंर्ग वॉक पर निकले थे। इस दौरान सीतारामडेरा में उन्हें गोली मारी गई। घटना के समय साथ ही पत्नी...
2/ 3झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला (50) को शनिवार तड़के 4.15 बजे प्रतिदिन की तरह मॉनिंर्ग वॉक पर निकले थे। इस दौरान सीतारामडेरा में उन्हें गोली मारी गई। घटना के समय साथ ही पत्नी...
झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला (50) को शनिवार तड़के 4.15 बजे प्रतिदिन की तरह मॉनिंर्ग वॉक पर निकले थे। इस दौरान सीतारामडेरा में उन्हें गोली मारी गई। घटना के समय साथ ही पत्नी...
3/ 3झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला (50) को शनिवार तड़के 4.15 बजे प्रतिदिन की तरह मॉनिंर्ग वॉक पर निकले थे। इस दौरान सीतारामडेरा में उन्हें गोली मारी गई। घटना के समय साथ ही पत्नी...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 10 Nov 2019 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला (50) को शनिवार तड़के 4.15 बजे प्रतिदिन की तरह मॉनिंर्ग वॉक पर निकले थे। इस दौरान सीतारामडेरा में उन्हें गोली मारी गई। घटना के समय साथ ही पत्नी गुरप्रीत कौर ने बताया कि सुबह चार बजे वे दोनों अपने घर न्यू टाटा लाइन होल्डिंग नंबर-14 से नियमित रूप से मार्निग वॉक पर सीतारामडेरा गुरुद्वारा तक जाते हैं, जहां मत्था टेकने के बाद वे घर लौट आते हैं। शनिवार को सामान्य दिनों की तरह दोनों घर से निकले। लगभग 4.15 बजे गोलमुरी स्थित आकाशदीप प्लाजा पारकर सीतारामडेरा थाना की तरफ जाने वाली सड़क की ओर बढ़े थे कि अचानक उनके सामने एक बोलेरो गाड़ी आई। उन लोगों को देखकर गाड़ी वाले ने अचानक ब्रेक मारा और तेजी से बैक करते हुए वापस लौट गया। गाड़ी की इस गतिविधि देखकर उन लोगों को शक हुआ, लेकिन इसके बावजूद वे बढ़ते गए। सीतारामडेरा थाने से करीब सौ मीटर दूर वे बढ़े होंगे कि आदिवासी उच्च विद्यालय से पहले लोको बोदरा चौक के निकट तीन बाइक से छह युवक आए। इनमें से तीन गाड़ी से उतरे, जबकि अन्य तीन बाइक स्टार्ट कर किए हुए थे। नीचे उतरे युवकों में एक कमर से पिस्तौल निकालते हुए बिल्ला की तरफ यह कहते हुए बढ़ा कि-तुमने पगड़ी गिराई थी, अब उसका अंजाम भोग लो। उसने बिल्ला की तरफ हाथ में लिए पिस्तौल को ज्यों ही ताना कि बिल्ला ने केहुनी से उसके हाथ में जोर का झटका दे दिया। झटका लगते ही उसके हाथ से पिस्तौल गिरी, जिसका फायदा उठाकर बिल्ला वहां से भागे। वे दौड़ते हुए बिरसा स्पोर्टिंग क्लब के सामने वाली गली में घुस गए। तीन बदमाश दौड़ते हुए उनके पीछे गए। उस रोड के आखिरी घर में जैसे ही बिल्ला अंदर घुसने के लिए बढ़े थे कि बदमाश ने चार गोलियां चलाईं। गोली मारने के बाद बदमाश जिस रास्ते से आए थे, उसी से फरार हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें