ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरभारत की आजादी में सिस्टर निवेदिता का अहम योगदान : शेखर डे.

भारत की आजादी में सिस्टर निवेदिता का अहम योगदान : शेखर डे.

सिस्टर निवेदिता ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उत्तरी आयरलैंड की महिला ने स्वामी विवेकानंद से दीक्षा लेकर राष्ट्र हित में खुद को समर्पित कर दिया। ये बातें सुभाष सांस्कृतिक परिषद के...

भारत की आजादी में सिस्टर निवेदिता का अहम योगदान : शेखर डे.
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 11 Mar 2018 08:36 PM
ऐप पर पढ़ें

सिस्टर निवेदिता ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उत्तरी आयरलैंड की महिला ने स्वामी विवेकानंद से दीक्षा लेकर राष्ट्र हित में खुद को समर्पित कर दिया। ये बातें सुभाष सांस्कृतिक परिषद के संरक्षक और मिलानी के अध्यक्ष शेखर डे ने रविवार को निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के 62वें वार्षिक साहित्य अधिवेशन में कहीं।सोनारी कम्युनिटी सेंटर हॉल में श्रीलेदर्स के निदेशक शेखर डे ने कहा कि सिस्टर निवेदिता ने नारी शिक्षा में बड़ा योगदान दिया। वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का भी सहयोग किया। सम्मेलन के केंद्रीय सचिव जयंत घोष ने झंडोत्तोलन किया। डॉ. अरूप मित्रा एवं अभिजीत चक्रवर्ती के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।संस्कृति को समृद्ध किया‘सिस्टर निवेदिता 150 वर्ष पूर्ति में शीर्षक सत्र में क्षेत्रीय समिति की सचिव डॉ. पम्पा सेन बिश्वास ने कहा कि सिस्टर निवेदिता ने बांग्ला संस्कृति को समृद्ध किया। बंगाल क्लब के अध्यक्ष तापस मित्र, शाखा अध्यक्ष बास्वी गोस्वामी, सचिव शुक्ला रॉय चौधरी एवं जयंत घोष ने भी विचार रखे। संचालन झरना कर और धन्यवाद ज्ञापन निखिल दत्ता ने किया। साहित्य सांस्कृतिक अनुष्ठानसाहित्य सांस्कृतिक अनुष्ठान में रामकृष्ण मिशन के सहायक सचिव स्वामी महाभुवानंद जी महाराज एवं करीम सिटी कॉलेज के डॉ. बीएन त्रिपाठी ने सिस्टर निवेदिता के जीवन और नारी सम्मान के नजरिए को पेश किया। अदिति सेनगुप्ता, ताप्ती दत्ता, गौरी दासगुप्ता, शर्मिष्ठा धर, झरना कर, बिमल चक्रवर्ती ने संगीत आलेख पेश किया। संचालन निसार शर्फुद्दीन ने किया। अचिंतन गुप्ता हुए सम्मानितअधिवेशन में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अचिंतम गुप्ता को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक अनुष्ठान में प्रणवानंद शतवार्षिकी कन्या आवासीय मध्य विद्यालय सुंदरनगर ने ‘पूजोर साज संगीत परिचालन किया। रमा मुखर्जी ने प्रीति प्रसार कविता पाठ किया। अधिवेशन में बसंत दां, आशीष गुप्ता, तरुण कांति घोष, शर्मिला पाल, पूरबी चटर्जी, सुनील मित्रा सक्रिय रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें